नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले हमेशा ही बेताब नजर आते हैं। धोनी की वाइफ साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।
अपने फैंस के लिए आये दिन फोटोज शेयर करती रहती हैं। साक्षी धौनी अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। साक्षी अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेस को काफी टक्कर भी देती हैं।
साक्षी धोनी बेहद ही ज्यादा खूबसूरत भी हैं। महेंद्र सिंह धौनी को पूरी दुनिया प्यार करती है, लेकिन साक्षी माही की पत्नी होने के साथ ही अपनी खूबसूरती की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। दोनों की एक बेटी जीवा है।
साक्षी वेस्टर्न ड्रेस के साथ भारतीय पोशाक में भी काफी प्यारी दिखती हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से होटल मैनेजमेंट किया है। इसी बीच साक्षी धोनी एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
मनीष मल्होत्रा के घर रविवार की रात दिवाली पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स ने खूब जलवे बिखेरे। सलमान से लेकर ऐश्वर्या तक ने इस पार्टी की रौनक बढ़ा दी। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हर साल की तरह इस साल भी दिवाली पार्टी का आगाज किया था।
दिवाली पार्टी के दौरान फिल्मी सितारे फेस्टिव मोड में दिखे, मगर सलमान खान कैजुअल लुक में दिखे। बता दें कि सलमान अपनी अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं।
इस पार्टी में धोनी की पत्नी साक्षी धोनी को भी देखा गया। साक्षी धोनी पैपराजी को बिना पोज दिए ही अंदर चली गई। साक्षी धोनी पोज देने में जरा घबराती दिखीं। उन्होंने मुस्कुराते हुए नहीं कहा और अंदर की तरफ चली गई।