कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले के दौरान सुहाना खान टीम को चीयर करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद रहीं। मैच में केकेआर मुंबई इंडियंस से मैच हार गई। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा तो सुहाना जश्न मनाते दिखीं। हालांकि, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख की बेटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के ईशान किशन के आउट होने पर हैरान करने वाली प्रतिक्रिया दी।
जल्द ही अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रही स्टार किड से किसी को ऐसी प्रतिक्रया की उम्मीद नहीं थी। इशान किशन ने केवल 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मुंबई इंडियंस के इस होनहार बल्लेबाज की बैटिंग देखकर लग रहा था कि अगर कुछ देर और रुका तो कोलकाता 12-15 ओवर में ही हार जाएगा।
सुहाना खान ने ये क्या कह दिया ? pic.twitter.com/DDWLuD424O
— Anuj shrivastava (@anuj_media1) April 17, 2023
ईशान 25 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के के दम पर 58 रनों की पारी खेली। वरुण चक्रवर्ती ने 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर बलखाती गेंद पर बोल्ड कर दिया। जैसे ही कैमरा सुहाना खान पर फोकस हुआ तो वह स्टैंड में खड़ी होकर कुछ चबा रही थीं। उन्होंने तुरंत ही दो वर्ड यूज किए। सोशल मीडिया इसे लेकर जो दावा किया जा रहा है उन शब्दों को यहां नहीं लिखा जा सकता है। क्लिप में सुहाना के साथ उनके छोटे भाई अबराम खान को बैठे देखा गया।
उल्लेखनीय है कि अभिनेता शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर-निर्माता गौरी खान की बेटी सुहाना खान आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म द आर्चीज से अभिनय की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, जिसका निर्देशन फिल्म निर्माता जोया अख्तर कर रही हैं। लोकप्रिय अमेरिकी कॉमिक बुक सीरीज के भारतीय रूपांतरण में अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा और वेदांग रैना भी हैं। यह फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य के साथ-साथ दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी की पहली फिल्म है।
सभी ध्यान दें:- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी साथ ही साथ Sarkari Result, Admit Card और Admission के लिए जारी सूचना सबसे पहले मैं आप सब तक अपने इस Website Googleindia.org के माध्यम से पहुंचाते रहेंगे।
Note:- मैं उम्मीद करता हूं, यह आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा और उपयोगी साबित हुआ होगा इसलिए अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर जरूर करें।
,,,आपका बहुत-बहुत धन्यवाद,,,
अगर आप हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जोड़ते हैं तो आपको पल-पल का अपडेट मिलता रहेगा इसलिए आप नीचे दिए गए लिंक से अभी ज्वाइन करें। यहां पर आप सवाल भी पूछ सकते हैं।
Join Us Social Media
For Telegram | For Twitter |
For Website | For YouTube |