JEE Mains Session 2 Result 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन सेशन 2 का परिणाम (JEE Mains Session 2 Result 2023) घोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज किसी भी समय रिजल्ट (JEE Mains Session 2 Result) घोषित हो सकता है।
एनटीए जेईई मेन 2023 का रिजल्ट (JEE Mains Session 2) जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nta.nic.in पर घोषित करेगा। इस साल एनटीए ने 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल को जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके बाद 19 अप्रैल को Answer key जारी किया गया था। उसके बाद 24 अप्रैल को फाइनल आंसर सीट भी जारी कर दिया गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उम्मीद की जा रही थी कि जेईई मेन 2023 के परिणाम 27 अप्रैल को घोषित किए जाने की पूरी उम्मीद है। एक बार जब एनटीए सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2023 का परिणाम घोषित कर देता है तो छात्र अपने संबंधित परिणामों की जांच और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, यानी jeemain.nta.nic.in पर जा सकते हैं।
ऐसे चेक कर सकेंगे जेईई मेन 2023 का रिजल्ट:-
- स्टेप 1 : जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट यानी jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2 : होमपेज पर आने के बाद उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो, ‘जेईई मेन रिजल्ट 2023 फॉर सेशन 2’
- स्टेप 3 : स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
- स्टेप 4 : पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्टेप 5 : आपका जेईई मेन 2023 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्टेप 6 : रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपने परिणाम का प्रिंटआउट ले लें।
Important links
Final Result Session 2 Direct link 🖇️ | Click Here |
Join Telegram Channel | Click Here |
Official website | Click Here |
एनटीए परिणामों के अलावा जेईई मेन 2023 कटऑफ, ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) और टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। सत्र 2 के लिए जेईई मेन रिजल्ट 2023 को स्कोरकार्ड के रूप में पेश किया जाएगा।