Maharashtra Board 10th, 12th Result 2023: अगले सप्ताह महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, देखें आधिकारिक अपडेट

Maharashtra Board 10th, 12th Result 2023 on mahresult.nic.in, mahahsscboard.in: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पुणे जल्द ही हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के रिजल्ट की घोषणा कर (Maharashtra Board Result 2023) सकता है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो अगले सप्ताह तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जा (Maharashtra Board 10th Result) सकते हैं। हालांकि इस पर बोर्ड ने किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in या mahresult.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया (Maharashtra Board 12th Result)जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

बता दें इस बार महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी यानी 10वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 25 मार्च तक निर्धारित थी। जबकि 12वीं यानी एचएसएसी की परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी। इसके लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Maharashtra Board 10th, 12th Result 2023: यहां करें चेक

  • mahahsscboard.in या mahresult.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Maharashtra Board SSC Result 2023 / Maharashtra Board HSC Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • परीक्षा परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकलवा लें।

बता दें बोर्ड ने अभी रिजल्ट की तारीख व समय को लेकर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। छात्रों से अनुरोध है कि आधिकारिक साइट पर पैनी नजर बनाए रखें।

Maharashtra Board SSC Result 2023: ऐसे छात्रों को नहीं किया जाएगा प्रोन्नत

Maharashtra Board SSC/HSC की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि किसी एक या दो विषय में आपके न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो कंपार्टमेंट की परीक्षा में आपको बैठना होगा। वहीं दो से अधिक विषयों में कम मार्क्स आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा।

Maharashtra Board HSC Result 2023: इस बार नहीं होगी रिजल्ट में देरी

बीते वर्ष की बात करें तो साल 2022 में महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 17 जून को जारी किया गया था। वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 8 जून को घोषित किए गए थे। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद लिंक एक्टिव कर दिया गया था। हालांकि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी। उम्मीद है कि, अगले सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Important Link

Maharashtra Board 10th ResultClick Here 
Maharashtra Board 12th ResultClick Here 
Official website Click Here