UPMSP UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कल जारी हो सकता है। यूपी बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर इसकी सूचना दी गई है। 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिंक भी दिखने लगे हैं जिन पर क्लिक कर स्टूडेंट्स कल रिजल्ट चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in व upmsp.edu.in के पर भी उपलब्ध रहेगा। यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई। इस साल कुल 58,85,735 स्टूडेंट्स ने हाई स्कूल इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 27,69,258 छात्रों को कक्षा 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की जाएगी। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की जाएगी।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम 18 मार्च से शुरू हुआ था। यह अपनी डेडलाइन 1 अप्रैल से एक दिन पहले 31 मार्च को पूरा कर लिया गया था। कॉपियों की चेकिंग के काम के लिए 1,43,933 परीक्षक लगे थे।
How To Check UP Board 10th 12th Result 2023, कैसे चेक करें यूपी बोर्ड का रिजल्ट
- UP Board की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Board Class 10th / UP Board Class 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Important links
12th Result Direct link | Click Here![]() |
10th Result Direct link | Click Here![]() |
Join Telegram | Click Here |